फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   car driver escapes, brother has been arrested

चकमा देकर भागा ड्राइवर, भाई हिरासत में

Sun, 27 Dec 2015 10:00 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
तारामंडल रोड पर मछली विक्रेता के बेटे को कुचलने वाले कार चालक की तलाश में कैंट पुलिस ने शनिवार की रात उसके घर में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लिया है। वहीं, कार मालिक की तलाश में भी पुलिस अभी तक भटक रही है।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए कार चालक के दोस्त से पूछताछ के बाद कैंट पुलिस ने शनिवार की रात रानीबाग मोहल्ले में दबिश दी, लेकिन चालक भाग निकला, जबकि परिवार के लोगों ने उसके बारे में जानकारी से इन्कार कर दिया। मोहल्ले के लोगों से जानकारी लेकर पुलिस दोबारा उसके घर गई और उसके छोटे भाई को थाने ले आई। वहीं, कार मालिक रामवृक्ष चंद की तलाश में भी पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। रविवार को गगहा के पोखरी गांव गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई। एसओ कैंट श्यामलाल यादव ने बताया कि कार चालक के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed