{"_id":"e116460418de84b7d940281609a0d238","slug":"businessman-employee-caught-red-nanded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी ने कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
साहबगंज के रहने वाले राजू जायसवाल की चौरहिया गोला में जनरल मर्चेंट की थोक दुकान है। तिवारीपुर, इस्माइलचक का अश्वनी उनकी दुकान पर काम करता था। छह माह से दुकान में रखा सामान चोरी होने के कारण राजू परेशान थे। रविवार की शाम उन्होंने सामान चुराते हुए अश्वनी को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने चोरी करने की बात स्वीकार करने के साथ ही जाफरा बाजार में रहने वाले अपने दोस्त को देने की जानकारी दी। राजू ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। अश्वनी से पूछताछ के बाद रविवार रात में पुलिस ने जाफरा बाजार में रहने वाले कर्मचारी के दोस्त के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। उसके घर में रखे चोरी के सामान को पुलिस कब्जे मेें लेकर थाने आई। इंस्पेक्टर कोतवाली विजयराज सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन