{"_id":"594836cb4f1c1bc6248b459d","slug":"beating-in-restorent","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना का रुपये मांगने पर रेस्टोरेंट में मारपीट, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना का रुपये मांगने पर रेस्टोरेंट में मारपीट, केस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन रोड स्थित न्यू राज रेस्टोरेंट में खाने का रुपया मांगने पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा। संचालक और कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। लोगों के एकत्र होने पर छात्र फरार हो गए। पुलिस ने विवेकानंद छात्रावास के चार छात्र सहित दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस को बताया कि 16 जून को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विवेकानंद छात्रावास के छात्र रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। आरोप है कि खाने के रुपये मांगने पर उन लोगों ने उत्पात मचाया। संचालक कमलदेव यादव और वीरेंद्र ने रुपये मांगे तो छात्र उनसे उलझ गए। कहासुनी के बाद छात्रों ने हाथापाई कर ली। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि आधे घंटे बाद दर्जन भर साथियों के साथ पहुंचे छात्रों ने कमलदेव, वीरेंद्र के साथ ही कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने बचाव कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। कमलदेव की तहरीर पर कैंट पुलिस ने पुनीत तिवारी, सुमित राय, जुगनू सिंह, गोलू सहित दस लोगों के खिलाफ बलवा, रंगदारी मांगने, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।