फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   barrack of Amarmani in jail searches

जेल में अमरमणि की बैरक की तलाशी हुई

Mon, 28 Dec 2015 08:36 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
सपा विधायक गुड्डू पंडित को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद आनन-फानन जेल अधिकारियों ने अमरमणि सहित अन्य बैरकों की तलाशी ली। हालांकि, कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


मधुमिता हत्याकांड में अमरमणि त्रिपाठी, मधुमणि और संतोष राय जेल में सजा काट रहे हैं। बुलंदशहर के डिबाई से सपा विधायक गुड्डू पंडित ने पुलिस को सूचना दी थी कि जेल से संतोष राय का नाम लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। गुड्डू पंडित मधुमिता हत्याकांड मामले में सीबीआई का गवाह रहा है। संतोष राय गोरखपुर का रहने वाला है और इस समय हरिद्वार जेल में बंद है। उसे अमरमणि का करीबी माना जाता है।

इस कारण जेल अधिकारियों ने मंडलीय कारागार में सजा काट रहे अमरमणि की शताब्दी बैरक का कोना-कोना चेक किया। हालांकि, आधे घंटे तक बैरक की तलाशी के दौरान जेल अधिकारियों को कुछ नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान जेल अधिकारियों ने अमरमणि से बातचीत भी की। इसमें अमरमणि ने जेल के अधिकारियों को बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए कोई साजिश रच रहा है।
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि मीडिया से इस प्रकरण की जानकारी के बाद एहतियात के तौर पर बैरकों की तलाशी करवाई गई। लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। जेल में सब कुछ सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed