फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt to murder of couple

प्रेमी युगल को चाकू से गोदा

Fri, 02 Jun 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 02 Jun 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder of couple
कत्ल
शादी के बहाने लखनऊ से घर बुलाकर लड़की के भाइयों ने प्रेमी युगल को पहले लाठी से मारा, फिर चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया। यही नहीं, उन्होंने लड़के की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और दोनों को मरा समझकर गांव में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। वारदात की वजह प्रेमी युगल का रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन होना बताया जा रहा है। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती के भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना बेलघाट थाना क्षेत्र के कटया गांव की है।
विज्ञापन


बेलघाट प्रतिनिधि के मुताबिक भभया निवासी कैलाश निषाद के बेटे अजय की मौसी का घर पास के कटया गांव में है। अजय मौसी की लड़की से प्यार करता है। दोनों एक-दूसरे से शादी करने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी जब लड़की के भाइयों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। बुधवार को लड़की के परिवार वालों ने अजय को यह कहकर लखनऊ से घर बुलाया कि शादी की बात करनी है। रात में खाना खाने के बाद अचानक लड़की के भाइयों राजू, राकेश और सुरेश ने लाठी से अजय की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक भाई ने चाकू से हमला कर दिया। अजय को पिटता देख जब प्रेमिका बचाने के लिए दौड़ी तो भाइयों ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने अजय की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद दोनों को गांव में सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों को सांसें चलती देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


दस दिन पहले लखनऊ चली गई थी प्रेमिका
दोनों में करीब एक साल से प्रेम संबंध है। अजय का परिवार लखनऊ में रहता है। करीब दस दिन पहले अजय के साथ उसकी प्रेमिका भी लखनऊ गई थी। वहां मौसी के घर से फोन आने पर अजय उसे शादी की उम्मीद में लेकर गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरा समझकर सड़क पर फेंका था
प्रेमी युगल की पिटाई के बाद भाइयों ने दोनों को मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया था। सुबह ग्रामीणों के एकत्र होने और पुलिस को सूचना देने पर जब भाइयों को पता चला कि दोनों जिंदा हैं तो वे फरार हो गए। दूसरी तरफ ग्रामीणों में इस प्रेम संबंध को लेकर चर्चा होती रही।


ऑनर किलिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस
कटया गांव में ऑनर किलिंग की सूचना पाते ही पुलिस दौड़ पड़ी। बेलघाट पुलिस को पहले हत्या की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर दोनों की सांसें चलती मिलीं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है।

भाइयों द्वारा बहन और उसके प्रेमी को मारने-पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
- आरपी पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed