फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An engineer and his driver died in a road accident

ट्रक में भिड़ी कार, इंजीनियर और चालक की मौत

Tue, 05 Jul 2016 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 05 Jul 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
An engineer and his driver died in a road accident
दुर्घटना
कैंपियरगंज के महावनखोर में मंगलवार दोपहर एक कार सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार इंजीनियर और चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार तारामंडल, कैलाशपुर के रहने वाले रामनरेश (48) उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन विभाग में जूनियर इंजीनियर थे। सोनौली हाइवे पर चल रहे निर्माण कार्य में एक साइट की जिम्मेदारी उनके पास थी। उसे देखने के लिए मंगलवार की सुबह बांसगांव के अमवा उर्फ कपरपुरवा के विनोद यादव को घर बुलाया था। दोनों ही सुबह 10 बजे के करीब घर से निकल गए थे। दोपहर एक बजे के करीब दोनों गोरखपुर लौट रहे थे। मगर महावनखोर के पास ओवरटेक करने के  चक्कर में उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


मौके पर जुटे गांव वालों ने पुलिस की मदद से रामनरेश और विनोद को कार से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed