{"_id":"dc8bd5ea47152c2ca994f017cb9f080c","slug":"accident-chielddeaths-are-lit-mob-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बच्चे की मौत, उग्र भीड़ ने कार फूंकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बच्चे की मौत, उग्र भीड़ ने कार फूंकी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हादसे की चपेट में आए गोपलापुर के रहने वाले मदन पासवान और उनका बेटा राहुल। तारामंडल रोड पर एलआईसी दफ्तर के पास फुटपाथ पर मछली बेचने वाले मदन रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम 4:30 बजे भी वह अपना फड़ लगा रहे थे।
कक्षा तीन में पढ़ने वाला उनका बेटा राहुल भी साथ था। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक इस दौरान रामगढ़ताल पुलिस चौकी की तरफ से आ रही एक कार अचानक इस हद तक संतुलित हुई कि सड़क का बायां सिरा छोड़कर दाहिनी तरफ के फुटपाथ तक जा पहुंची और वहां मौजूद मदन और राहुल को चपेट में लेने के बाद करीब 20 मीटर दूर मौजूद मीट बेचने वाले खोखे से जा टकराकर रुकी।
इस बीच कार ने फुटपाथ पर मछली बेच रहे खोराबार, रामगढ़ के फरसहिया निवासी गोलू निषाद (22) को भी घायल कर दिया, जबकि कार के अगले हिस्से में फंसा राहुल घिसटता रहा। आसपास के लोग जब तक कार के करीब पहुंचते उससे पहले कार चला रहे शख्स सहित तीन युवक भाग निकले। लोगों ने कार में फंसे राहुल को बदहाल स्थिति में बाहर निकाला और पिता मदन के साथ टेंपो से अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। फोन से इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर जुटी भीड़ ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी और कुछ देर में कार को आग के हवाले कर दिया।