{"_id":"593c0d1a4f1c1b4c078b46a4","slug":"a-man-was-killed-after-quarelling-in-children","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुरानी रंजिश में युवक की पीटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में युवक की पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Murder
गेरुई बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने घर पर धावा बोलकर प्रकाश साहनी (30) की पीटकर हत्या कर दी। वहीं गर्भवती महिला समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौत के बाद नाराज लोगों ने महराजगंज रोड पर जमकर हंगामा किया।
कैंपियरगंज के गेरुई बुजुर्ग गांव के जोखन के पुत्र रामदरश और छब्बू परिवार के बीच करीब दस दिन पहले बच्चों में कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में मारपीट हो गई थी। इसमें दिलीप को काफी चोटें आई थीं। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। शनिवार को झब्बू के परिवार की महिलाएं तथा पुरुषों ने लाठी, डंडे से लैस होकर जोखन के घर पर धावा बोला दिया। मारपीट में जोखन और उनके पुत्रों प्रकाश व रामदरश तथा बेटी मोनिका के अलावा परिवार के धर्मेंद्र की गर्भवती पत्नी शांति देवी, राजकुमार, शिव कुमार, राजकुमार की पत्नी रूपा, तुलसी, रामअवध घायल हो गए।
ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर मारपीट खत्म होने के बाद घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर प्रकाश, मनोज और शांति की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में प्रकाश को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे घरवाले आक्रोशित हो उठे। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर कॉलेज गेट के सामने शव रखकर जाम लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस के हटाने पर मोर्चरी हाउस पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी कोशिश के बाद वे शांत हुए।
विज्ञापन
चेती होती पुलिस तो नहीं जाती जान
कैंपियरगंज पुलिस गेरुई गांव में दस दिन पहले हुए मारपीट के मामले को गंभीरता से ली होती तो शायद प्रकाश साहनी की जान नहीं जाती। तब बच्चों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई और दोनों ही पक्ष थाने भी पहुंचे थे लेकिन तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी और शनिवार को जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई। पुलिस की नाकामी से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।