फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man was killed

युवक की गला रेतकर हत्या 

Wed, 12 Oct 2016 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 12 Oct 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
A man was killed
हत्या - फोटो : DEMO Pics
शाहपुर इलाके के डेयरी रेलवे कॉलोनी के लोको ग्राउंड में बुधवार को हत्या कर फेंकी गई युवक की लाश मिली। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, मगर पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


 शाहपुर थाना क्षेत्र के लोको ग्राडंड मैदान में पानी की टंकी के नीचे दिन में करीब तीन बजे वाल्व मैन दुर्गा प्रसाद पांडेय ने शव देखकर सूचना स्थानीय पुलिस को दी। युवक काली छींटदार टीशर्ट और नीली जींस पैंट और लेदर का महंगा जूता पहने था। शव के पास ही शराब की दो खाली बोतल पड़ी हुई थी। दुर्गा के मुताबिक दिन में बारह बजे के आसपास पानी की सप्लाई बंद करने के बाद वह घर चला गया था, मगर उस समय तक शव वहां नहीं था। दिन में तीन बजे पानी की सप्लाई देने के लिए मोटर चालू करने आए थे। मोटर का स्विच ऑन करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ते समय टंकी के नीचे युवक की लाश दिखी।
विज्ञापन


शव के चारों तरफ  काफी खून पसरा हुआ था, जिससे स्पष्ट है कि पानी की टंकी के नीचे ही वारदात अंजाम दी गई। खून पूरी तरह से सूखा नहीं था। इस आधार पर माना जा रहा है कि शव देखे जाने से कुछ घंटे पहले ही युवक की हत्या की गई है। इकहरे बदन और गोरी रंगत वाले युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अभी उसके पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाने के बाद हुई होगी हत्या

पास में शराब की बोतलें और स्थानीय लोगों द्वारा लोको ग्राउंड की बताई गई स्थिति से लगता है कि शराब पिलाने के बाद ही उसकी हत्या की गई होगी। स्थानीय लोग यहां जुटने वाले अराजकतत्वों के बारे में कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, मगर पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed