फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man injured in road accident, villagers throw brick and stone

पुलिस ने भांजी लाठी, ग्रामीणों ने फेंके ईंट-पत्थर

Thu, 14 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 14 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
A man injured in road accident, villagers throw brick and stone
दुर्घटना
खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार तकिया के समीप मिट़्टी लदी ट्रैैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। वह कोचिंग से पढ़कर लौट रहा था। हादसे के बाद गांव वालों ने ट्राली रोक ली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ट्राली को थाने ले जाना चाह रही थी, मगर ग्रामीण ले जाने नहीं दे रहे थे। इसी बात पर ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने जब लाठियां भांजीं तो ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक रुद्रापुर निवासी अमित निषाद शाम पांच बजे कोचिंग से पढ़कर लौट रहा था। वह अभी अपने गांव से थोड़े ही दूर पहुंचा था कि मिट्टी लदी ट्रैक्टर टाली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उधर, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर टाली में तोड़फोड़ कर  उसे कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची जगदीशपुर पुलिस ट्रैक्टर टाली को कब्जे में लेकर जाने ही वाली थी कि युवक के घर वाले और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को दरवाजे पर खड़ा करा लिया। उन्होंने घायल युवक के पिता के आने तक ट्रैक्टर टाली को चौकी पर जाने से मना कर दिया। इसी बात पर पुलिस से ग्रामीणों का विवाद हो गया। पुलिस ने लाठियां भांज दीं। इसके जवाब में ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस लाठीचार्ज से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

पीपीगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित गैस गोदाम के सामने बाइक और साइकिल सवाल की टक्कर हो गई। जिससे साइकिल सवार शख्स की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब आठ बजे रावतगंज निवासी रामप्रीत विश्वकर्मा 45 वर्ष पीपीगंज से साइकिल से वापस गांव जा रहे थे इसी दौरान गोरखपुर सोनौली मार्ग पर गैस गोदाम भगवानपुर के सामने पीछे से आ रहे बाइक सवार  साइकिल से भीड़ गए। जिससे रामप्रीत सड़क पर गिर पड़े और तत्काल उनकी मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार अज्ञात युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed