{"_id":"583d9e9c4f1c1b0f1ede5fc5","slug":"a-man-died-whe-he-went-to-attend-a-marriage-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया बारात गए युवक को लगी गोली, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया बारात गए युवक को लगी गोली, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया बारात में गए एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके जांघ में गोली थी और मुंह से झाग निकल रहा था। मौत के बाद शव को मेडिकल कॉलेज में ही छोड़कर उसका दोस्त फरार हो गया। सुबह डायल 100 पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के मित्र के पास लाइसेंसी रिवाल्वर था, उसी से गोली चलने की आशंका जताई जा रही है, मगर मुंह से झाग निकलने से मामला संदिग्ध हो गया है।
बेलघाट थाना क्षेत्र के बघाड़े गांव के राम प्रकाश यादव (34) सोमवार को संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के डढ़िया गांव के रिटायर्ड सैनिक राम सिंह के साथ देवरिया के गौरीबाजार में बारात गए थे। शादी में ही उन्हें जांघ पर गोली लग गई। बेहोशी की हालत में ही राम सिंह अपनी बोलेरो से राम प्रकाश को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राम सिंह शव मेडिकल कॉलेज में छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पत्नी शांति ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे राम सिंह ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उसी सूचना पर वह मेडिकल कॉलेज पहुंची और कागजी कार्रवाई भाई राममिलन के आने के बाद करने को कहा।
मंगलवार सुबह राममिलन ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डायल 100 पर बहनोई की हत्या होने की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।