फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man died in road accident in basgaon

हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने जीप फूंक दी 

Tue, 08 Nov 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 08 Nov 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
A man died in road accident in basgaon
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : Rajesh Kumar
बांसगांव के हरिहरपुर मोड़ पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार युवक को जीप ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। उधर, इस घटना से उग्र ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर जीप को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन


सिकरीगंज और बांसगांव प्रतिनिधि के मुताबिक सिकरीगंज के ददौरा गांव के लालजी का 18 वर्षीय पुत्र सोनू उपाध्याय 12वीं का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह 9.30 बजे के करीब बाइक से आलू का बीज लाने के लिए भैंसा बाजार जा रहा था। अभी वह हरिहरपुर मोड़ पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही अनियंत्रित जीप ने उसे रौंद दिया। हादसे में सोनू उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों को एकत्र होता देख चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। इसी दौरान लोगों ने जीप में आग लगा दी। उधर, सोनू की मौत की खबर मिलते ही उसके घर कोहराम मच गया। सोनू के चाचा रामजी उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed