फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man arrested with jwellary and money

चार लाख के गहने और नकदी समेत एक को दबोचा

Wed, 17 Aug 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 17 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
 A man arrested with jwellary and money
पकड़ा गया युवक मय सामान। - फोटो : amar ujala
बांसगांव थानाक्षेत्र के  कौड़ीराम चौकी की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कस्बे के एक व्यवसायी के घर हुई चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने के 72 घंटे के भीतर ही पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया है और उसके पास से नकदी समेत करीब चार लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


बांसगांव थानाक्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे में करीब एक सप्ताह पहले गौरीशंकर सेठ के घर से चोरों ने करीब साढ़े चार लाख के जेवरात और दो लाख रुपये नकदी उड़ा लिए थे। सोमवार की रात करीब 8 बजे कौड़ीराम चौकी इंचार्ज धनंजय राय ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौराहे पर खड़े एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक के पास से करीब चार लाख के जेवरात और 32 हजार 840 रुपए नकद बरामद हुए। पूछताछ में युवक की पहचान बांसगांव थानाक्षेत्र के धस्का निवासी अब्दुल सत्तार के बेटे इकबाल के रूप मे हुई। उसने सेठ के घर हुई चोरी में खुद के शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया और उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे व्यापारी
गोरखपुर। चोरी का पर्दाफाश कर माल बरामद होने से कस्बे के व्यापारी पुलिस की सराहना कर रहे हैं। संयुक्त व्यापार मंडल कौड़ीराम के अध्यक्ष विश्वंभर पांडेय ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed