फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man are jailed with his girlfriend to beat wife

दवा व्यापारी और उसकी प्रेमिका को भेजा जेल

Sat, 25 Jun 2016 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 25 Jun 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
A man are jailed with his girlfriend to beat wife
जेल
प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को प्रताड़ित करने और अमानवीय व्यवहार करने वाले दवा व्यापारी को बेलीपार पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शनिवार की सुबह उसकी प्रेमिका को भी पकड़ लिया गया। दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


हजारीपुर की रहने वाली महिला की शादी बेलीपार के नौसढ़ में हुई है। महिला का आरोप है कि 22 जून की रात पति ने शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर की रहने वाली प्रेमिका चंद्रमुखी के साथ मिलकर उसका उत्पीड़न किया। दोनों ने मिलकर पिटाई करने के बाद उसे इलेक्ट्रिक रॉड से दागा। उठक-बैठक कराने के बाद प्यास लगने पर अपशिष्ट पदार्थ पिलाकर बाथरूम और फिर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद शिकायत करने पर लाइसेंसी रिवाल्वर से जान मारने की धमकी दी गई। घटना के समय बच्चे भी घर में मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने जब बचाने का प्रयास किया तो पति ने उनकी भी पिटाई कर दी। पत्नी की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने दवा व्यापारी अवधेश जायसवाल और उसकी प्रेमिका चंद्रमुखी पर जलाकर मारने की कोशिश करने और उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसएसपी के निर्देश पर एसओ आनंद शुक्ला ने दोनों को गिरफ्तार कर दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed