{"_id":"585ecef24f1c1b0f15e3a5e1","slug":"a-boy-give-fake-markshhet-to-marry-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए लड़के ने दी फर्जी मार्कशीट, हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के लिए लड़के ने दी फर्जी मार्कशीट, हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल में अनोखी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए एक लड़के ने अपनी मार्कशीट ही फर्जी लगा दी। हाई प्रोफाइल डिग्री देखकर पिता भी खुशी-खुशी शादी को रजामंद हो गए। शादी की तारीख भी तय हो गई, मगर इसी बीच लड़की के पिता ने मार्कशीट की फोटोकॉपी मांग ली। जांच कराई तो सभी मार्कशीट फर्जी निकली, जिसके बाद पिता ने शादी तोड़ दी। लड़के पक्ष ने वरक्षा में लिए गए रुपये और गहने लौटने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है।
देवरिया जिले के मइल इलाके के एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी गुलरिहा के बजरंग धाम के एक युवक से तय की थी। युवक ने खुद को बीएड और पॉलीटेक्निक का डिप्लोमा होल्डर बताया था। दो दिसंबर को ही शादी की तारीख तय हुई थी। इसी बीच लड़की के पिता को किसी ने युवक की सच्चाई बताई, जिसके बाद उन्होंने लड़के से मार्कशीट की फोटोकॉपी मांगी। पहले तो वह आनाकानी करता रहा, मगर दबाव बनाने पर उसने फोटोकॉपी दे दी। जांच कराने पर पता चला कि हाईस्कूल में जो मार्कशीट उसने दी थी, उसका रोल नंबर दीप नारायण नाम के छात्र का था और इंटर का रोल नंबर शिवांगनी राय के नाम था।
जालसाजी का पता चलने पर लड़की के पिता ने शादी तोड़ दी और वरक्षा के दौरान दिए गए रुपये, जेवर और कपड़े वापस मांगने लगे, मगर लड़के पक्ष ने लौटाने से इन्कार कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि लड़के वाले रुपये और सामान नहीं लौटा रहे हैं, मांगने पर अपशब्द कह रहे हैं।