फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुसम्ही जंगल में युवती की गला रेतकर हत्या

कुसम्ही जंगल में युवती की गला रेतकर हत्या

Fri, 10 May 2019 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
कुसम्ही जंगल में युवती की गला रेतकर हत्या
युवती की गला रेत हत्या कर फेंकी लाश मिली - फोटो : amar ujala
कुसम्ही। खोराबार के कुसम्ही जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह युवती की गला रेत हत्या कर फेंकी लाश मिली। युवती के शव के पास झाड़ियाें पर संघर्ष के निशान साफ थे। शव से चंद कदम की दूरी पर ही सब्जी काटने का चाकू भी मिला। चप्पल और दुपट्टा थोड़ी दूरी पर पड़ा हुआ था। शव की सूचना पर आई पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 22 से 23 वर्ष के करीब है। आसपास संघर्ष के निशान देखने से लग रहा है कि युवती को कहीं और से लाकर वहां हत्या की गई है। घटनास्थल पर सब्जी काटने वाला चाकू भी मिला है। इससे यह साफ है कि हत्यारा पेशेवर नहीं है। आपसी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस की अलग-अलग टीमें शव की शिनाख्त के लिए लगाई गईं हैं। पुलिस आसपास के जिलों से भी गुमशुदा युवतियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि पहचान की जा सके। सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम लगी है। जल्द ही युवती की शिनाख्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed