{"_id":"5cc20f2abdec22147163d4aa","slug":"91556221738-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को अगवा कर 30 हजार लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को अगवा कर 30 हजार लूटा
Fri, 26 Apr 2019 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटहट। युवती की शादी तय कराने की बातों में उलझाकर कार सवार बदमाशों ने वृद्ध नागर को अगवा कर 30 हजार रुपये लूट लिए। उसके बार कार से वृद्ध को धक्का देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर आई पुलिस ने भटहट कस्बा स्थित एसबीआई की शाखा में लगे सीसी टीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी। पुलिस बदमाशों की तलाश में है।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम नंदना निवासी नागर का भटहट कस्बे में एसबीआई की शाखा में बचत खाता है। नागर का कहना है कि वह अपनी जमीन बंधक रखे हुए हैं। उसी जमीन को छुड़ाने के लिए वह बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे के करीब खाते से 30 हजार रुपये निकालने थे। झोले में रकम रखकर वह साइकिल से घर जाने के लिए निकले थे। शाखा से महज 20 मीटर आगे एक कार सवार ने रोक लिया। उसने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी तय करने के लिए निकला है।
बातों में उलझाकर उसने वृद्ध को गाड़ी में बैठा लिया। नागर के मुताबिक गाड़ी में चालक समेत चार युवक पहले से सवार थे। कार में पीटकर वृद्ध के पास मौजूद रकम लूट ली गई। फिर बरगदही के पास नहर की पटरी पर वृद्ध को कार से धक्का देकर बदमाश फरार हो गए। वहां से वृद्ध भटहट चौकी पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।