{"_id":"5b6602984f1c1ba03e8b5214","slug":"91533411992-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता किशोर की नदी में लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लापता किशोर की नदी में लाश मिली
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से लापता किशोर का नदी में मिला शव
- साथ में गए दो और किशोरों के डूबने की आशंका
- पुलिस जाल डालकर नदी में कर रही अन्य की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजघाट के बसंतपुर चकिया के पास राप्ती नदी में डूबने से सैफ (16) की मौत हो गई। शुक्रवार को वह घर से भाई रहमत अली और दोस्त मोहम्मद अतीक के साथ निकला था। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। अन्य दो के भी डूबने की आशंका है। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
राजघाट के तुर्कमानपुर निवासी इकराम उल्लाह का बेटा सैफ अपने भाई रहमत अली और दोस्त मोहम्मद अतीक के साथ घर से निकला था। घरवाले बच्चों की तलाश में लगे थे। इसी बीच शनिवार की शाम बसंतपुर चकिया के पास राप्ती नदी में उतराया एक शव मिला। पहचान सैफ के रूप में होने पर पुलिस ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवालों के मुताबिक तीनों किशोर एक साथ ही निकले थे। सैफ का शव मिला जबकि बाकी दो अब भी लापता हैं। ऐसे में पुलिस उनके भी डूबने की आशंका जाहिर कर रही है। इंस्पेक्टर राजघाट ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं है। डूबने से मौत हुई है। दो अन्य बच्चों के भी डूबने की आशंका है। उनकी तलाश नदी में कराई जा रही है।