फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई को पीटा

युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई को पीटा

Sat, 03 Mar 2018 08:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Mar 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई को पीटा
प्रतीकात्मक तस्वीर
भाई के साथ बाइक से घर जा रही युवती के साथ स्कूटी सवार युवकों ने छेड़खानी की। भाई ने पहले तो बर्दास्त किया लेकिन जब शोहदे हद पार करने लगे तो कसिहार चौराहे के पास उनका विरोध किया। इस पर शोहदों ने पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच युवती का शोर सुनकर जुटी भीड़ ने एक शोहदे को पकड़ लिया। वहीं दो शोहदे फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोहदे को हिरासत में लेकर उसके साथियों की तलाश कर रही।
विज्ञापन


गगहा क्षेत्र का युवक शनिवार को शादीशुदा बहन के साथ शहर से घर जा रहा था। डवरपार चौराहे से स्कूटी सवार तीन युवकों ने पीछा करना शुरू किया और अश्लील टिप्पणी करने लगे। पहले तो भाई ने इस ओर ध्यान नहीं दिया लेकिन उनकी हरकतें बढ़ने पर कसिहार चौराहे के पास भाई ने विरोध किया। भाई के विरोध करते ही शोहदे हमलावर हो गए और मारपीट शुरू कर दी। यह देख जब आसपास के लोग दौड़े तो वे धमकियां देकर भागने लगे। इस बीच भीड़ ने एक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर बेलीपार पुलिस को सौंप दिया। बेलीपार थानाध्यक्ष जगत नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित घटना के बाद अपनी बहन के साथ घर चला गया। उसने तहरीर नहीं दी है। फरार शोहदों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed