फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पांच लाख की लूट में एक हिरासत में

पांच लाख की लूट में एक हिरासत में

Fri, 16 Feb 2018 07:52 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख की लूट में एक हिरासत में
फॉलोअप......
विज्ञापन

मैनेजर से लूट में एक को पकड़ा
फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
गीडा में हिंदुस्तान हेचरी के मैनेजर से हुई थी पांच लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
गीडा के सेक्टर 13 में हिंदुस्तान हेचरी के मैनेजर मोनू उर्फ मोहम्मद शादिक से पांच लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना में कंपनी के ही किसी कर्मचारी के शामिल होने का संदेह है।

शाहपुर निवासी मोनू उर्फ मोहम्मद शादिक गीडा सेक्टर 13 में हिंदुस्तान हेचरी के मैनेजर हैं। बृहस्पतिवार की रात वह कंपनी की रकम लेकर बाइक से घर जा रहे थे। ऑफिस के पास ही चार बदमाशों ने मैनेजर को रोक लिया। तमंचा दिखाकर बाइक की चाबी निकाल ली और डिकी में रखे पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। तीन घंटे बाद लूट की सूचना पुलिस को दी गई। देर रात एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। प्रारंभिक छानबीन के बाद ही पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक लूट में कंपनी का ही कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है, क्योंकि मैनेजर रोज कंपनी की रकम लेकर जाते हैं, इसकी जानकारी पहले से ही थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जल्द की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed