{"_id":"5a85a5ba4f1c1bb2208b9448","slug":"91518708154-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर दर्शन के बहाने निकली नाबालिग गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर दर्शन के बहाने निकली नाबालिग गायब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 15 Feb 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज। मंदिर दर्शन करने और मेेला देखने बहनों के साथ निकली किशोरी को बगल गांव का युवक भगा ले गया। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ इपता नहीं चला। आरोप है कि किशोरी घर से चालीस हजार रुपये भी साथ लेकर चली गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपनी बहनों के साथ भररोहिया स्थित पितेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन करने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से चालीस हजार रुपये नगदी भी गायब मिले। परिवार के लोगों ने पड़ोस गांव के एक युवक और उनके परिवारवालों ने खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़ित परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई है। एसओ का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन