{"_id":"5a1483334f1c1b0d698bd3e5","slug":"91511293747-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और निर्दल प्रत्याशियों के समर्थकों में चले डंडे, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा और निर्दल प्रत्याशियों के समर्थकों में चले डंडे, कई घायल
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित:::
भाजपा और निर्दल प्रत्याशियों के समर्थकों में चले डंडे
- मुंडेराबाजार नगर पंचायत में वोट की जंग से पहले भिड़े, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुंडेरा बाजार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार अनुपमा जायसवाल और निर्दलीय प्रत्याशी मधु जायसवाल के समर्थकों में डंडे चल गए। वोटिंग शुरू होने से कुछ घंटे पहले मंगलवार रात हुई इस जंग में दोनों ओर के कुछ लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने डंडेबाजों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। देर रात तक बाजार में पुलिस मुस्तैद रही।
व्यक्तिगत संपर्क के जरिए वोटरों को साधने की कोशिश में निकलीं दोनों प्रत्याशियों की टीमें मंगलवार रात बाजार में हनुमान मंदिर के नजदीक आमने-सामने आ गईं। अपने-अपने उम्मीदवार की जीत के दावे के साथ शुरू हुई नारेबाजी के बीच पहले मारपीट हुई और फिर डंडे चलने लगे। भाजपा प्रत्याशी के पति अनूप जायसवाल ने निर्दल प्रत्याशी के समर्थकों पर इरादा बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके उलट निर्दल प्रत्याशी मधु के पुत्र अभिजीत जायसवाल का आरोप है कि वार्ड 11 में भाजपा प्रत्याशी की तरफ से रकम बांटे जाने की सूचना पर उनके समर्थक सक्रिय हुए तो भाजपाई टीम ने हमला कर दिया।
चौरीचौरा के सीओ प्रवीण सिंह का कहना है कि पुलिस ने सख्ती कर सड़क पर उत्पात करते दोनों के समर्थकों को दौड़ा दिया। इसके बाद बाजार का माहौल सामान्य हो गया। फोर्स मुस्तैद है।