{"_id":"5a14514e4f1c1bd0408b8046","slug":"91511280974-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलीपार और खोराबार इलाके में हुए सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों ही जगहों पर चालक वाहन लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
बेलीपार प्रतिनिधि के मुताबिक परखौली गांव निवासी गुड्डू की 14 वर्षीय बेटी अंजली कक्षा आठ की छात्रा थी। वह मंगलवार की रात साढ़े सात बजे के करीब दुकान पर कुछ समान खरीदने गई थी। इसी बीच सड़क पार करते समय वाराणसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अंजली को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं।
खोराबार प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बाइक की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक गोबरी (65) की मौत हो गई। विशुनपुरा गांव निवासी गोबरी के बेटे की डांगीपार चौराहे पर गिट्टी-बालू की दुकान है। मंगलवार को गोबरी दुकान से लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचने पर बाइक की चपेट में आए गए। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया।