फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   माफिया विनोद उपाध्याय के घर दबिश

माफिया विनोद उपाध्याय के घर दबिश

Tue, 03 Oct 2017 08:19 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
माफिया विनोद उपाध्याय के घर दबिश

विज्ञापन
गोरखपुर।
पांच साल पहले ठेकेदार की हत्या और एक अन्य मामले में पुलिस पर दबाव बनाकर विवेचना में छेड़छाड़ करने के आरोपी माफिया विनोद उपाध्याय की तलाश में पुलिस ने सोमवार देर रात उसके घर दबिश दी। शाहपुर इलाका स्थित आवास पर विनोद नहीं मिला, तो पुलिस ने उसके भाई संजय उपाध्याय को वाहन के साथ हिरासत में ले लिया, मगर कागजात दिखाने पर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उधर, कोर्ट में विनोद के आत्मसमर्पण करने की सूचना पर पूरे दिन पुलिस ने कचहरी को छावनी बनाए रखा, मगर यहां भी विनोद नहीं आया।
खोराबार में प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव हत्याकांड की विवेचना में मनचाहे लोगों को फंसाने और 2012 में आजाद चौक के पास ठेकेदार हत्याकांड में विनोद वांछित है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने विवेचना में गड़बड़ी के आरोप में एक दरोगा पर कार्रवाई भी की थी। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से ही वह शहर छोड़कर फरार है। सोमवार रात विनोद के आवास पर आने की सूचना पर शाहपुर पुलिस उसके घर पहुंच गई, मगर वह नहीं मिला। इस पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।
विज्ञापन

मंगलवार को दीवानी कचहरी में उसके आत्मसमर्पण करने की सूचना पर कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया, लेकिन यहां भी विनोद नहीं आया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पुलिस पूरी सक्रियता से काम कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद के घर की कुर्की की तैयारी
पुलिस अब फरार विनोद उपाध्याय के घर की कुर्की की तैयारी में है। इसके लिए उसने कोर्ट में अर्जी भी दे दी है, लेकिन अभी इस पर फैसला नहीं आ सका है। पुलिस जल्द से जल्द कोर्ट से कुर्की का आदेश पाना चाहती है, ताकि गिरफ्तारी न हो पाने पर घर कुर्क की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed