फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक की हत्या का शव को लगाया ठिकाने

युवक की हत्या का शव को लगाया ठिकाने

Mon, 21 Aug 2017 07:03 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या का शव को लगाया ठिकाने

विज्ञापन
गोला बाजार।
धुरियापार चीनी मिल स्थित विद्युत उपकेंद्र से सटे पुलिया के पास सोमवार को अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उसका चेहरा भी खून से लथपथ था। हत्या करने के बाद शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के बाएं हाथ पर विनोद लिखा था, साथ ही किसी और का भी नाम था, जो स्पष्ट नही हो रहा था। इसी आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

सोमवार सुबह पुलिया के पास स्थानीय लोगों ने तकरीबन 35 साल के युवक का शव देखा। सिर के पीछे दो होल थे। चेहरे पर खून और मिट्टी सनी थी। उसके शरीर पर हाफ पैंट, नीले रंगे की टी शर्ट और पैर में चप्पल थी। कुछ ही दूरी पर शराब की बोतल और पॉलीथिन भी मिली। लोगों ने गोली मारकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि लोग गोली मारने की बात कह रहे हैं, जो पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगी। हत्या का केस दर्ज कर जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed