{"_id":"596b70a64f1c1bdc368b47a5","slug":"91500213414-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने सिपाही की पत्नी से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार ने सिपाही की पत्नी से चेन लूटी
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)।
बाइक सवार बदमाशों ने मार्निंग वॉक करने निकली महिला की चेन लूट ली। रविवार सुबह घर से थोड़ी दूरी पर हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैै। अभी कुछ दिन पहले ही एक रिटायर्ड प्रिंसिपल की भी चेन लूटी गई थी। पुलिस उस घटना का अभी तक पर्दाफाश नहीं कर पाई है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल बाई पास रोड स्थित सरस्वतीपुरम कॉलोनी निवासी बरसाती देवी के पति लालजी यादव सिपाही थे। उनका देहांत 2013 में हो चुका है। रोजाना की तरह रविवार सुबह भी पांच बजे के करीब बरसाती देवी मार्निंग वॉक को निकली थी। अभी घर से 100 मीटर आगे ही पहुंची थीं कि एक बाइक पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन उड़ा दी। चेन लूटते ही बरसाती देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सुबह टहलने निकले आसपास के लोग एकत्र भी हुए मगर तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस पहुंच गई। शाहपुर थाने में दी गई तहरीर में बरसाती देवी ने चेन का वजन बीस ग्राम बताया है।