{"_id":"594bc90c4f1c1bac128b48ad","slug":"91498138892-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट इलाके में व्यापारी से दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजघाट इलाके में व्यापारी से दिनदहाड़े लूट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट इलाके में बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने बृहस्पतिवार दिनदहाड़े सब्जी व्यापारी को तमंचा सटाकर 60 हजार रुपये लूटकर सनसनी फैला दी। वारदात की सूचना पाते ही एसएसपी आरपी पांडेय, थानेदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने टीम गठित कर जल्द पर्दाफाश का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस घटना को पहले संदिग्ध मान रही थी।
राजघाट इलाके हांसूपुर निवासी दीपचंद्र पुत्र दयाराम महेवा मंडी में सब्जी का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार को रोज की तरह वह मंडी में आए सब्जी का दाम अदा करने के लिए 70 हजार रुपये लेकर जा रहे थे। अभी वह बाइक से बर्फखाना के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते कि एक लुटेरे ने उतरकर उन्हें तमंचा सटाकर जानमाल की धमकी दी। तमंचा देखते ही व्यापारी डर गए और जान बचाने के लिए रुपयों से भरा झोला दे दिया। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते फरार हो गए।
पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ करने लगी। इसी बीच एसएसपी भी पहुंचे और व्यापारी से बातचीत कर जल्द पर्दाफाश का आदेश राजघाट पुलिस को दिया। एसएसपी आरपी पांडेय ने बताया कि व्यापारी के बताए अनुसार पुलिस जांच कर रही है। जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।