{"_id":"5939b1e14f1c1b95708b45e4","slug":"91496953313-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
जिले में चोरों का कहर जारी है। गोरखनाथ और चौरीचौरा क्षेत्र में बुधवार की रात मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखनाथ क्षेत्र के विकास नगर मोहल्ले में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर गहने, दस हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। कुशीनगर के खड्डा निवासी राकेश पांडेय बरगदवां की फैक्ट्री में काम करते हैं। विकास नगर मोहल्ले में वे परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी और बच्चे गांव चले गए थे। रात में राकेश ड्यूटी करने के लिए चले गए थे। गुरुवार की सुबह लौटे तो मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, सामान, गहने चोरी कर लिया था।
चौरीचौरा के बसडीला निवासी नवनाथ उपाध्याय के मकान को भी चोरों ने खंगाल लिया। वह परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनके छोटे भाई ध्रुव नारायण गांव पर रहकर खेती का काम देखते हैं। बुधवार की रात ध्रुव नारायण रिश्तेदारी में चले गए। रात में चोरों ने ताला तोड़ दिया और नकदी सहित एक लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गए।