खड़े ट्रेलर में घुसी बाइक, युवक की मौत
निखिल के पिता नकुल यादव प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में शिक्षक हैं। वह मूल रूप से मगहर के रहने वाले हैं। नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 लुचुई में घर बनवाकर रहते हैं। निखिल इकलौता पुत्र था और क्षेत्र की एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। वह बुधवार को दोस्त राजू के साथ मगहर घूमने गया था। लौटते समय अपराह्न करीब तीन बजे रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।