फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो पक्षों में पथराव, हवाई फायरिंग

दो पक्षों में पथराव, हवाई फायरिंग

Sun, 18 Mar 2018 08:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 18 Mar 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में पथराव, हवाई फायरिंग
beat
बड़हलगंज के बहसुआ गांव में शनिवार की देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर भी चलाए गए, जिससे छह लोग घायल हो गए। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बहसुआ गांव निवासी गुड्डू शर्मा का गांव के नरसिंह निषाद के बीच विवाद चल रहा है। गुड्डू के घर का एक युवक श्रीलंका में रहता है, जिसके पासपोर्ट को फर्जी बताते हुए दूसरे पक्ष के लोग जांच करवा रहे हैं। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच तकरार चली आ रही है। शनिवार की रात गुड्डू शर्मा अपने घर पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान नरसिंह निषाद का भाई व प्रधान विजय साथियों के साथ पहुंच गया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और ईंट-पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष से गुड्डू, जुगुनी देवी, रंजीत, आकाश और दूसरे पक्ष से पूजा, संगम, रामभवन जख्मी हो गए। प्रधान विजय निषाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुबह मेडिकल जांच कराने के साथ थाने बुलाया और गुड्डू की तहरीर पर प्रधान समेत नौ लोगों पर केस दर्ज कर लिया। वहीं नरसिंह की तहरीर पर गुड्डू समेत सात लोगों के साथ मारपीट, हत्या की कोशिश, दहशत फैलाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़हलगंज थाना प्रभारी दिलीप शुक्ला का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई, ईंट-पत्थर चलाए गए हैं। दोनों ओर से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed