{"_id":"5aa3e55c4f1c1ba9758b4a98","slug":"81520690524-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने ही की थी राजू की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने ही की थी राजू की हत्या, गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
arrested
गगहा के नरौहा गांव में राजू निषाद (35) की हत्या पत्नी ने ही की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने पत्नी पुष्पा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो मामला का खुलासा हो गया। पूछताछ में पता चला कि सात मार्च को दोनों में विवाद के बाद सोते समय पुष्पा ने प्रहार कर दिया। इससे गंभीर चोट आने की वजह से राजू की मौत हो गई।
राजू निषाद बाहर रहकर मजदूरी करता था। चार मार्च को ही घर लौटा था और सात मार्च को पत्नी से उसका विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के चलते पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान राजू के संवेदनशील अंग पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद राजू की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। हालांकि घटना के वक्त पुष्पा ने शराब की वजह से मौत होने की बात कही थी। पुलिस ने युवक के पिता राम की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पत्नी पुष्पा को जेल भेज दिया।