{"_id":"5a1978584f1c1b70548bf780","slug":"81511618648-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 25 Nov 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत और बैंक कर्मचारी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कैंपियरगंज के लखपुरवा गांव निवासी नागेंद्र (38) शुक्रवार को किसी काम से फरेंदा गए थे। देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। घर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ठाकुरनगर निवासी पीयूष अग्रहरि इलाहाबाद बैंक में हैं। उनकी तैनाती इन दिनों देवरिया में है। शुक्रवार की रात वह चचेरे भाई प्रखर अग्रहरि और गांव की पूनम यादव को बाइक से लेकर फरेंदा स्थित दूसरे आवास पर जा रहे थे। गांव के मोड़ पर ही सोनौली की ओर से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और घायलों को बनकटी फरेंदा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में भाजपा नेता समेत तीन घायल
बड़हलगंज में रामजानकी मार्ग पर टेड़िया बंधे के पास शुक्रवार की देर रात कार व बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर में भाजपा नेता समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। डेरवा निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह अपने पुत्र अभिमन्यु सिंह के साथ बोलेरो से बड़हलगंज से गांव जा रहे थे। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी राकेश सोनकर बरहज से एक बारात में शामिल होकर कार से लौट रहे थे। टेड़िया बंधे के पास खैरवां मोड़ पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में बोलरो चला रहे अभिमन्यु व भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह घायल हो गए। वहीं कार में सवार राकेश सोनकर भी घायल हो गए।