{"_id":"5a0703654f1c1b6d548bc399","slug":"81510409061-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में बड़े भाई को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में बड़े भाई को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद घटनास्थल पर बिलखते घरवाले और जुटे लोगों के बीच जांच करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी क्षेत्र के बरवल माफी गांव में शनिवार की सुबह 11 बजे छोटे भाई ने बड़े भाई अजय सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन के विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से हत्या के बाद आरोपी छोटा भाई सुनील सिंह साथियों के साथ स्कार्पियो से फरार हो गया। गोली सिर में लगने के वजह से मौके पर ही अजय सिंह की मौत हो गई। हत्या की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पत्नी ममता की तहरीर पर सुनील सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक बरवल माफी गांव निवासी मुन्ना सिंह के चार बेटों में अजय सिंह सबसे बड़े थे। अजय शहर में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। दो साल पहले ही उनकी दूसरी शादी हुई थी। अजय ने गांव में मां के नाम से सात बीघा जमीन खरीदी थी। बहन की शादी के लिए कुछ दिनों पहले अजय ने एक बीघा जमीन बेच दी थी। जमीन मां के नाम होने की वजह से छोटा भाई सुनील भी उस पर दावा करता था। इसी बात को लेकर छोटे और बड़े भाई में विवाद चल रहा था। ग्रामीणों की माने तो अभी दो दिन पहले इसी विवाद को लेकर सुनील ने छोटे भाई विनीत और पिता मुन्ना सिंह को मारा-पीटा था।
शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब अजय सिंह गांव गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पैदल ही वह जा रहे थे कि अचानक भाई सुनील साथियों के साथ स्कार्पियो से आ धमका और उन्हें रोक कर विवाद करने लगा। इसी बीच सुनील ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और भाई के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसी बीच सुनील साथियों के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जमीन के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। हत्यारोपी भाई की तलाश मेें पुलिस टीम लगाई गई है।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
बहन की शादी के लिए बेची गई जमीन ने ली जान
खजनी के बरवल माफी गांव में बहन की शादी के लिए बेची गई जमीन ने ही एक भाई की जान ले ली। हत्या का आरोप भी किसी और पर नहीं बल्कि उसी बहन के दूसरे भाई पर है। बहन रितू की शादी के लिए छोटा भाई सुनील सिंह सहयोग करने की बजाए बड़े भाई की खरीदी जमीन में हक मांग रहा था। शादी के लिए बडे़ भाई अजय सिंह ने जमीन बेची तो छोटे भाई ने उसकी जान ही ले ली। मौत के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की खबर पाते ही मौके पर पहुंचीं पत्नी ममता ने देवर सुनील द्वारा आए दिन धमकी दिए जाने की बात बताई। जमीन बेचकर ही शादी के लिए घरवाले रकम जुटा रहे थे।
दो साल पहले ही हुई थी अजय की शादी
अजय सिंह ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद दो साल पहले ममता के साथ अजय ने दूसरी शादी कर ली। अजय का कोई बच्चा नहीं है। वह पत्नी के साथ शहर में मकान लेकर रहते थे। कभी कभार ही गांव में जाते थे। शनिवार को वे खेती के काम से गांव गए थे।
भाई और पिता के साथ की थी मारपीट
शुक्रवार की रात ही जमीन को लेकर हत्यारोपी सुनील ने घर में पिता मुन्ना सिंह और भाई विनीत के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत भाई और पिता ने बड़े बेटे अजय सिंह से की। इसके बाद अजय ने सुनील से बातचीत की तो दोनों के बीच में गाली गलौच हो गया था। शनिवार की सुबह गांव में अजय को पाते ही सुनील ने गोली मार दी।