{"_id":"59fc82b14f1c1bca678b9045","slug":"81509720753-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फंदा लगाकर दी जान, आठ माह पहले हुआ था प्रेम विवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फंदा लगाकर दी जान, आठ माह पहले हुआ था प्रेम विवाह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 03 Nov 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल के नकहा में रेलवे क्वार्टर में मायके आई महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आठ माह पहले उसने मोहल्ले के बगल में रहने वाले एक युवक से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके और ससुराल वालों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पीपीगंज के जंगल अगही निवासी बलराम निषाद रेलवे में फीटर पद पर कार्यरत हैं। वे नकहा रेलवे स्टेशन के पास न्यू रेलवे कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बलराम की बेटी संध्या निषाद (20) ने इलाके के राज गौशाला निवासी मनीष गोंड के साथ प्रेम विवाह किया था। छह मार्च को दोनों ने परिवार की मर्जी से गोरखनाथ मंदिर में शादी की थी। मोहद्दीपुर में मनीष किराए का कमरा लेकर पत्नी संध्या के साथ रहता था।
गुरुवार को संध्या के कहने पर मनीष उसे लेकर नकहा रेलवे क्वार्टर पर पहुंचा। संध्या ने ससुराल में पति को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह काम की बात कहकर मोहद्दीपुर आ गया। रात किसी समय संध्या ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह पिता बलराम निषाद की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ ने कहा कि किसी ने तहरीर नहीं दी है, आत्महत्या की वजह पुलिस तलाश रही है।