फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बिजली के पोल को लेकर चली गोली

बिजली के पोल को लेकर चली गोली

Mon, 17 Jul 2017 01:46 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
बिजली के पोल को लेकर चली गोली

विज्ञापन
हरनही ।
हरपुर बुदहट इलाके के कसिहरा गांव में बिजली का पोल उखाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर गांव में सनसनी फैला दी। गोली एक व्यक्ति के पैर में लगी है। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और छानबीन में जुट गई।

रविवार की शाम चार बजे के करीब कसिहरा गांव पोल उखाड़ने को लेकर सूर्यदेव सिंह और गंगा सिंह के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गंगा सिंह ने बिजली के पोल को अपनी जमीन में बताकर उखड़वा दिया। गंगा सिंह ने विरोध किया। कहासुनी से शुरू हुई बात मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ही पक्ष के लोग एकत्र हो गए। मारपीट में दो लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं दो लोग अन्य भी घायल हो गए। इसी दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली सूर्यदेव सिंह के पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव के लोग भी एकत्र होने लगे और बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें से कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल चले गए। पुलिस को दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed