फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लावारिस लाशों के दाह संस्कार की रकम नाकाफी

लावारिस लाशों के दाह संस्कार की रकम नाकाफी

Fri, 09 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
लावारिस लाशों के दाह संस्कार की रकम नाकाफी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
वर्दी की हनक कहें या मजबूरी, मगर लावारिस शव का दाह संस्कार वर्दी के रौब पर ही हो पाता है। लावारिस के कफन से लेकर दाह संस्कार की प्रक्रिया महज तीन सौ रुपये में ही की जाती है। सुनकर यह अचरज जरूर लग रहा होगा, मगर यह यूपी पुलिस ही है कि महंगाई के इस दौर में इतनी कम रकम में ही यह इंतजाम बड़े सलीके से कर जाती है। यही नहीं खून से सनी जिस लाश को देखकर ही लोग मुंह मोड़ लेते हैं, उसे कभी-कभी पुलिस को खुद ही उठाना पड़ता है। 2016 में पुलिस को ऐसी 296 लावारिस लाशें मिली थीं।
जिले में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है, जब लावारिस लाश न मिलती हो। शव की पहचान न होने हो पाने पर कफन और अंतिम संस्कार करने का जिम्मा पुलिस का ही होता है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजती है और फिर उसे उसका अंतिम संस्कार करना होता है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पुलिस को महज 300 रुपये ही मिलते हैं और यह रकम थानेदार की संस्तुति के बाद ही पुलिस लाइंस में प्रक्रिया पूरी कराने पर हासिल हो पाती है। अब इस रकम में दाह संस्कार कर पाना तो दूर कफन भी ले पाना संभव नहीं होता। पुलिस अपने हनक के दम पर ही यह काम कराती है। इसे लेकर कई बार सवाल भी खड़े हुए, मगर आज तक रकम नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

.....
2800 देने की हुई थी घोषणा, पर आदेश नहीं
करीब तीन साल पहले लावारिस लाशों के दाह संस्कार को लेकर 2800 रुपये दिए जाने की घोषणा हुई थी, मगर आदेश नहीं आ सका। इस कारण पुरानी व्यवस्था ही चल रही है। जो सिपाही इस रकम के लिए आवेदन करते हैं उन्हें यह रकम मिल भी जाती है और जो इस ओर ध्यान नहीं देते उन्हें पूरा खर्च खुद ही उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
पिकेट ड्यूटी के सिपाही को मिलती है जिम्मेदारी
लाशों के दाह संस्कार की जिम्मेदारी हमेशा पिकेट ड्यूटी के सिपाही को दी जाती है। हालांकि ऐसा कोई नियम नहीं है, मगर ऐसा दाह संस्कार का खर्च निकालने के लिए किया जाता है। सूत्रों की मानें तो पिकेट ड्यूटी के दौरान आने वाली रकम से ही दाह संस्कार कराया जाता है। यानी, जिस वसूली को लेकर पुलिस बदमाश है, उसी वसूली की रकम से लावारिस का दाह संस्कार होता है।
....
नहीं आते हैं आवेदन
तीन सौ रुपये के लिए सिपाही को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। लाश के अंतिम संस्कार के बाद उसके मिलने से लेकर पोस्टमार्टम, दाह संस्कार का खर्चा बताते हुए प्रार्थना पत्र तैयार करना होता है, फिर थानेदार की संस्तुति होती है, उसके बाद ही रकम मिल पाती है।

....
पांच से आठ हजार रुपये आता है खर्च
हिंदी रिवाज से दाह संस्कार करने में लकड़ी से लेकर कफन और महापात्र खर्च मिलाकर आठ हजार रुपये आते हैं। वहीं मुस्लिम समाज में पांच हजार रुपये तक खर्च आ जाता है। यह सामान्य खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed