{"_id":"5c70498ebdec224dce167516","slug":"71550862734-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौवाबाग दोहरे हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौवाबाग दोहरे हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
Sat, 23 Feb 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
gun suicide officer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शाहपुर के कौवाबाग में रेलवे आवास पर दावत के दौरान 23 जनवरी की रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या के एक और आरोपी सरस्वतीपुरम निवासी नवनीत मिश्र उर्फ लक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों देवरिया के मईल निवासी संदीप यादव और गगहा के बृजेश यादव उर्फ मंटू ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था।
एसपी क्राइम आलोक कुमार शर्मा और सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि नवनीत को स्वाट और पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह धर्मशाला पुल के पास से गिरफ्तार किया। हत्याकांड के तीन आरोपियों बेलीपार के चेरिया निवासी राशिद खान, गगहा निवासी दुर्गेश उर्फ शेरू और अंगेश सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में पिपराइच निवासी मनीष साहनी समेत कुछ और आरोपी फरार हैं।
23 जनवरी की रात में कौवाबाग के रेलवे डेयरी कॉलोनी में दुर्गेश उर्फ मंटू के घर पर दावत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दावत कर रहे युवकों ने रानू उर्फ अरविंद सिंह और रमेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में सात नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज किया था।