फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुशीनगर हादसा : मेडिकल कॉलेज में गूंजा सायरन, दौड़ते रहे अफसर

कुशीनगर हादसा : मेडिकल कॉलेज में गूंजा सायरन, दौड़ते रहे अफसर

Fri, 27 Apr 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 27 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर हादसा : मेडिकल कॉलेज में गूंजा सायरन, दौड़ते रहे अफसर
घायलों का हाल जानने मुख्यमंत्री भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। - फोटो : Amar Ujala
कुशीनगर में स्कूली वैन के ट्रेन से टकराने की हृदयविदारक घटना ने सबको रुला दिया। घायलों के मेडिकल कॉलेज आने की खबर से इमरजेंसी सायरन बजाया गया और पांच विभाग के डॉक्टरों की टीम मुस्तैद हो गई। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी शलभ माथुर समेत तमाम अफसर दौड़ते रहे। यातायात पुलिस सड़कों पर जाम हटाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने में लगी थी। करीब दस बजे पांच घायलों के मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लग गई। सभी को विशेष निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


मीडिया से खबरें आम होने से वहां मौजूद मरीज, तीमारदार भी हादसे के बारे में जान गए। घायलों के आने पर मरीज खुद का दर्द भूलकर मासूम बच्चों का कुशलक्षेम पूछते रहे। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की खबर से प्रशासनिक और डॉक्टरों की टीम और सक्रिय हो गई। तत्काल इलाज के साथ ही वार्ड और कॉलेज की सफाई भी शुरू करा दी गई। घायलों के इलाज में मेडिसिन, बाल रोग, हड्डी, सर्जरी, एनीस्थिसिया विभाग के डॉक्टरों की टीम लगाई गई। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है। खुद भी वह कई बार वार्ड 100 में भर्ती घायलों का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन


सात मिनट तक घायलों के बीच रहे मुख्यमंत्री
बृहस्पतिवार दोपहर 1.37 बजे के करीब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वह सीधे 100 बेड वार्ड में पहुंचे और घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों की टीम को उन्होंने इलाज में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री समेत भाजपा नेता भी पहुंचे
कुशीनगर हादसे में घायल बच्चों को देखने केंद्रीय वित्तमंत्री शिव प्रताप शुक्ला भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनके साथ अन्य भाजपा नेता और विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी आदि भी थे। सभी ने दु:ख प्रगट कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


सपा प्रतिनिधिमंडल ने भी दु:ख जताया
मेडिकल कॉलेज में सपा प्रतिनिधिमंडल ने भी घायलों को देखा और परिजनों से मुलाकात की। घटना पर दु:ख प्रगट कर सपा नेताओं ने बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। सपा जिला अध्यक्ष प्रह्लाद यादव, डॉ. संजय निषाद, अमरेंद्र निषाद, राघवेंद्र उर्फ राजू तिवारी आदि भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed