फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीजे पर डांस के दौरान गिरा तार, युवक की मौत

डीजे पर डांस के दौरान गिरा तार, युवक की मौत

Sat, 03 Mar 2018 08:56 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस के दौरान गिरा तार, युवक की मौत
फोटो
विज्ञापन

डीजे पर डांस के दौरान गिरा तार, युवक की मौत
अस्पताल ले जाते समय उरुवा इलाके में कार भी पलटी, बाल-बाल बचे सवार
बेलघाट का रहने वाला था दुर्गेश, घर में मची चीख पुकार
अमर उजाला ब्यूरो
कुईं बाजार (गोरखपुर)।
होली के दिन डीजे पर डांस के दौरान बिजली का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आने पर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए दोस्त कार से अस्पताल ले जा रहे थे और रास्ते में कार पलट गई। हादसे में पहले से झुलसे युवक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार अन्य बाल-बाल बच गए। होली के दिन ही जवान बेटे की मौत से घर में चीख पुकार मच गई।
बेलघाट निवासी राधे जायसवाल का पुत्र दुर्गेश जायसवाल (23) होली के दिन 11 बजे के करीब दरवाजे पर डीजे लगाकर डांस कर रहा था। साथियों के साथ डांस के दौरान ही पोल से घर में दिए गए कनेक्शन का तार टूटकर गिर गया और चपेट में आने से दुर्गेश बुरी तरह से झुलस गया। किसी तरह से उसके दोस्तों ने तार से उसे अलग किया और कार से लेकर अस्पताल की ओर भागे। बेलघाट अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद घरवाले उसे लेकर उरुवा जा रहे थे कि रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पहले से झुलसा दुर्गेश और ज्यादा चोटिल हो गया और उसकी मौत हो गई। कार में सवार दिनेश, विजयी, अमित, मोनू, नरेश जायसवाल एयर बैग के कारण बच गए। हादसा देखकर जुटे लोगों ने सभी को बाहर निकाला और दुर्गेश को बाइक सवार की मदद से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

......
एकलौता था दुर्गेश
दुर्गेश के पिता राधे जायसवाल दिल्ली में ठेला लगाकर परिवार पालते हैं। राधे जायसवाल की चार लड़कियां हैं। दुर्गेश एकलौता लड़का था। तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। दुर्गेश एक बहन और मां के साथ घर पर ही रहता था। बेलघाट में दुर्गेश ठेला लगाकर फास्ट फूड बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed