{"_id":"5a8ee0374f1c1bd34b8ba3ed","slug":"71519312951-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित जीप पलटी, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित जीप पलटी, आठ घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 22 Feb 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
माल्हनपार। उरुवा-माल्हनपर मार्ग पर यशवंतपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सभी लोग तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। गांव के लोग देवदूत बनकर मदद के लिए आगे आए। एंबुलेंस और पुलिस की मदद नहीं मिलने पर लोगों ने घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
उरुवा के मरवटिया गांव के पूर्व प्रधान रामसुंदर के साथ गांव के कई लोग दर्शन के लिए मंदिर जा रहे थे।
कमांडर जीप को रिजर्व किया गया था। सुबह नौ बजे के करीब यशवंतपुर के पास जीप पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग पहुंचे और गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को पीएचसी उरुवा पहुंचाया। हादसे में रामसुंदर, हंसा देवी, सुमेश्वरी को गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दीपेंद्र, बिट्टन, रीता देवी समेत अन्य को हल्की चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद ड्राइवर जीप छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया।