{"_id":"5a2176e04f1c1bd1408ba522","slug":"71512142560-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगीर की हत्या में करीबी पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजगीर की हत्या में करीबी पर शक
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
राजगीर की हत्या के मामले में उसके करीबी लोगों पर शक गहरा गया है। सर्विलांस की मदद से छानबीन में जुटी क्राइम ब्रांच ने संदेह के आधार पर एक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के बाद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चिलुआताल के कड़ंजहवा, सिहोरवा बाजार निवासी हनीफ (35) राजगीर थे। 27 नवंबर की रात फोन आने के बाद वह घर से निकले थे। अगले दिन उसकी लाश रामपुर, करहिया के पास एक झाड़ी में मिली थी। सिर पर हमला कर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल से हनीफ की बाइक मिली लेकिन मोबाइल नहीं मिला लापता था। सर्विलांस की मदद से छानबीन में जुटी क्राइम ब्रांच ने हनीफ को फोन करने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की गुत्थी सुलझती दिखी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक हुई पूछताछ के आधार पर यह कहा जा सकता है कि साजिश में परिवार का करीबी भी शामिल है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि छानबीन में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के हनीफ ने तीन शादी की थी। परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटियां व दो बेटे है।