फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पान विक्रेता से मारपीट, लूट का आरोप

पान विक्रेता से मारपीट, लूट का आरोप

Sat, 25 Nov 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 25 Nov 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
पान विक्रेता से मारपीट, लूट का आरोप
प‌िटाई
बेलीपार के नौसड़ चौराहे पर पान विक्रेता से दो युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि चाकू के बल पर 13 हजार रुपये भी लूट लिए। पान विक्रेता के विरोध करने पर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसका हाथ जख्मी हो गया। इस दौरान आसपास के जुटे लोगों ने एक को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि दूसरा रकम लेकर फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी पान विक्रेता के गांव का ही है। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में मारपीट हुई है। लूट की घटना संदिग्ध है।
विज्ञापन


बांसगांव थाना के ब्यालीस पट्टी गांव निवासी विवेकानंद चौरसिया की नौसड़ स्थित मां वैष्णो कांपलेक्स में पान की दुकान है। विवेकानंद के अनुसार शनिवार की शाम करीब चार बजे उनके गांव का शिवम विश्वकर्मा दुकान पर पहुंचा। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। शिवम ने उन्हें चार सौ रुपये उधार के लौटाए। वहीं साथ आए युवक ने करीब 21 सौ रुपये का सामान लिया और कहा कि रुपया लेकर उसका साथी आ रहा है। इसके बाद विवेकानंद अपने काम में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच युवक ने चाकू के बल पर काउंटर से 13 हजार रुपये निकाल लिया। विरोध करने पर मारपीट कर विवेकानंद के ऊपर हमला कर दिया, जिसमें उनका हाथ जख्मी हो गया। पकडे़ गए शिवम ने बताया कि एक महीना पहले वह बाइक चोरी के मामले में जेल गया था। युवक से उसकी जेल में ही मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed