फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हालत गंभीर

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हालत गंभीर

Tue, 18 Jul 2017 08:53 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हालत गंभीर
rape

विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और पिटाई का मामला सामने आया है। घटना के बाद से किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई के बजाय मामले पर पर्दा डालने में जुट गई, जिससे किशोरी का मेडिकल नहीं हो सका। सीओ जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

सोमवार शाम किशोरी भाभी और बहन के साथ खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में उसका चप्पल टूट गया। दोनों को रास्ते में रुकने की बात कहकर किशोरी चप्पल बदलने के लिए घर लौट गई। वापस पहुंची तो भाभी और बहन खेत की तरफ जा चुकी थीं। वह आगे बढ़ी तो गांव के एक युवक ने उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि मुंह बांधकर आरोपी किशोरी को बगीचे की तरफ ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी और कपड़े भी फाड़ दिए। इससे किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर, किशोरी की भाभी और बहन घर पहुंचीं तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। गंभीर हालत में किशोरी बगीचे के पास मिली। सहमी किशोरी घरवालों को देखकर चिल्लाने लगी। घरवालों ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की और लड़की का मेडिकल कराने से बचती रही। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो सीओ हरकत में आ गए और मंगलवार को गांव पहुंचकर उन्होंने जांच शुरू कर दी। उनका कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा और केस दर्जकर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सहेली के साथ गई किशोरी से रेप
चौरीचौरा। इलाके के एक गांव में किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। किशोरी के मुताबिक सोमवार सुबह 11 बजे वह सहेली के साथ खेत गई थी, तभी युवक ने उससे रेप किया। पुलिस केस दर्जकर आरोपी की तलाश कर रही है। चर्चा है कि युवक के साथ किशोरी का प्रेम संबंध है। दोनों सोमवार को मिलने गए थे। इसी समय गांव के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और इसकी सूचना घरवालों को दे दी, जिसके बाद किशोरी ने युवक पर रेप का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed