फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्कूटी सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत

स्कूटी सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 11 Jul 2017 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 11 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत
accident - फोटो : graphic
खोराबार थानाक्षेत्र के जंगल सिकरी के पास स्थित केशरवानी पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार शाम अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसके घर वाले उसे नर्सिंग होम लेकर चले गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर हेलमेट लगाए होते तो मृतक की जान बच सकती थी। 
विज्ञापन


खोराबार थानाक्षेत्र के बहरामपुर टोला घोषी निवासी शेखर (25) गुप्ता ने गांव में टेंट हाउस खोला था। गांव का इनारमल विश्वकर्मा (24) वहीं काम करता था। मंगलवार को दोनों स्कूटी से शहर जा रहे थे। जंगल सिकरी के पास देवरिया की तरफ  जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। शेखर का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि इनारमल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घरवाले उसे प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर चले गए।  घटना के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


ट्रक चालक की पहचान गणेश यादव निवासी डरेवा थाना जीयनपुर जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसने खोराबार में गिट्टी उतारी थी और फिर झांसी जा रहा था। चालक ने सिपाही पर रुपयों से भरा पर्स छीनने का आरोप भी लगाया है। हालांकि सिपाही ने कहा कि चालक भाग न जाए इस वजह से उसका पर्स लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का जिम्मेदार था शेखर
शेखर गुप्ता और इनारमल दोनों के ही पिता की मौत हो चुकी है। दोनों ही घर का खर्च उठाते थे। शेखर दो भाइयों में छोटा था और दो बच्चे का पिता भी था। बड़ा बेटा चार साल का और छोटा दो साल का है, जबकि इनारमल चार भाई हैं। इनारमल भी एक बच्चे का पिता है। इस समय वह अस्पताल में मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed