फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विकास भवन के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरी

विकास भवन के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरी

Fri, 03 May 2019 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरी
फाइल - फोटो : अमर उजाला
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के सरस्वतीपुरम में देवरिया विकास भवन के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी भानू प्रताप सिंह के घर बुधवार की रात चोरी हो गई। भानू के अनुसार चोर करीब तीन लाख के गहने और 31 हजार रुपये ले गए हैं। सूचना मिलने पर सुबह स्थानीय थाने की पुलिस फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से देवरिया के लार, रामनगर निवासी भानू प्रताप सिंह 2018 में रिटायर होने के बाद से शाहपुर के सरस्वतीपुरम में मकान बनवाकर रहते हैं। वह देवरिया विकास भवन में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। बड़ा बेटा दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। छोटा भी वहीं रहकर पढ़ाई करता है। भानू और उनकी पत्नी बुधवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में कूलर चलाकर सो गए। कूलर की तेज आवाज की वजह से रात में उन्हें चोरों की आहट नहीं मिली। सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस को भानू के घर काम करने वाली एक महिला पर शक है। वह दो माह पहले काम छोड़ चुकी है।
विज्ञापन


वहीं जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार चौरीचौरा के सोनबरसा बाजार में एक दुकान से दो सिलाई मशीन चोरी हो गई। बृहस्पतिवार को पिपराइच के करमैनी निवासी दुकान मालिक सलमान ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed