{"_id":"5c924b48bdec22147057a235","slug":"61553091400-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग
Wed, 20 Mar 2019 07:50 PM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट के साहबगंज में मंगलवार की देर रात किराने की दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। उसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, फिर आग पर काबू पाया गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये का सामान राख हो गया।
मिर्जापुर निवासी गोपाल की साहबगंज में किराने के सामान की दुकान है। मंगलवार की रात गोपाल दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने रात करीब दो बजे दुकान से धुआं निकलता देख दुकानदार और पुलिस को सूचना दी। दुकानदार मौके पर पहुंचे तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। तीन बजे के करीब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तो आग पर काबू पाया गया।