{"_id":"5bad2eed867a557ec232dce0","slug":"61538076397-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय के दुकानदार को चाकू मारा, विरोध में रास्ता जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय के दुकानदार को चाकू मारा, विरोध में रास्ता जाम
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज। मोइनाबाद बाजार में चाय की दुकान में बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 विवाद के बाद मनबढ़ों ने दुकानदार प्रमोद पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने घटना के विरोध में दुकानें बंद कर कैंपियरगंज-मुजुरी मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दुकानदारों को शांत कराया। करीब आधा घंटा बाद आवागमन शुरू हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
घायल प्रमोद के मुताबिक सुबह नौ बजे फैजल और भाठे चाय पीने आए थे। दोनों में आपस में किसी बात पर विवाद हो गया था। आपस में धक्का-मुक्की के बीच ही काउंटर से वे टकरा गए। दुकान में नुकसान होने पर फैजल को दुकानदार प्रमोद ने बैठा लिया। इसकी सूचना पाते ही उसके पिता शाहिद वहां पर पहुंच गए और मारपीट हो गई। आरोप है कि उसी बीच शाहिद ने चाकू से हमला कर प्रमोद को घायल कर दिया। प्रमोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शाहिद समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।