फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किशोरी के साथ गैंगरेप, केस दर्ज

किशोरी के साथ गैंगरेप, केस दर्ज

Fri, 04 May 2018 01:07 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 04 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ गैंगरेप, केस दर्ज
Rape, Gangrape
पीपीगंज (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पीपीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीपीगज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी 26 अप्रैल को अपनी सहेलियों के साथ लापता हो गई थी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी थी। इस बीच किशोरी को पुलिस ने धर्मशाला बाजार से मंगलवार को खोज निकाला। किशोरी ने घर वालों और पुलिस को बताया किबेलीपार के महावीर छपरा निवासी और आर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करने वाली सरिता उसे फुसलाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


किशोरी के अनुसार महिला ने उसे उरुवा के बिठलपुर निवासी वजीर और सिकरीगंज के कुई निवासी हैदर को दे दिया। इसके बाद दोनों युवक उसे उनवल ले गए और दोनों ने उसके साथ रेप किया। पीपीगंज पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर सरिता, वजीर और हैदर के खिलाफ गैंगरेप और पास्को एक्ट में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed