फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पत्नी ने कराई थी सगे भाइयों की हतया

पत्नी ने कराई थी सगे भाइयों की हत्या

Thu, 15 Mar 2018 11:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 15 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने कराई थी सगे भाइयों की हतया
सहजनवां में डबल मर्डर कर फेंकी गई लाश का सीओ कोतवाली ने किया पर्दाफाश।
गोरखपुर। सहजनवां के मगहर सीहापार रोड पर हत्या कर जलाए गए शव की पहचान हो गई। दोनों शव सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र के गुजरवलिया गांव निवासी विजय सिंह और दिनेश सिंह की थी। विजय की पत्नी रूंधा ने प्रेमी और उसके सहयोगियों से मिलकर पति और देवर की हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और गाड़ी बरामद करने के साथ ही आरोपी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसएसपी ने नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में बृहस्पतिवार को एसपी नार्थ गणेश साहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के आदेश पर सीओ कैंपियरगंज और सहजनवां इंस्पेक्टर सौरभ राय सनसनीखेज घटना के पर्दाफाश में लगे थे। पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था क्योंकि दोनों शव की पहचान नहीं हो सकी थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि विजय सिंह और दिनेश सिंह गांव से गायब है। गांव से पता चला कि दोनों शिवनाथ के साथ कहीं गए थे और वापस नहीं लौटे। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को अंतिम बार देखने वाले साढ़ू फरेंदा के वीर सिंह से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों शिवनाथ और उसके साथी विशाल शर्मा, वीरेंद्र सोनकर, सूरज के साथ दिनेश के लिए लड़की देखने गए थे। इसी बीच बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि शिवनाथ सहयोगियों के साथ नेपाल भागने के फिराक में हैं। सूचना पर पीपीगंज टोल प्लाजा के पास घेरेबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो मार्च को शिवनाथ विजय के घर मौजूद था। रात में शराब के नशे में विजय और दिनेश ने रूंधा सिंह की पिटाई शिवनाथ से संबंध होने के शक में कर दी थी। इसके बाद ही हत्या की साजिश रची गई। चार मार्च को गाड़ी से शिवनाथ, वीरेंद्र, सूरज, विशाल से संपर्क कर दोनों भाई को बैठा लिया और कोल्हुई में शराब पीने के बाद कार में ही चाकू से वार कर हत्या कर दी। चाकू वहीं पर छिपा दिए और फिर शव लेकर मगहर सीहापार रोड पर लाए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने घटना में शामिल गोरखनाथ के बनकटवा निवासी शिवनाथ कुमार, लच्छीपुर निवासी वीरेंद्र सोनकर, दस नंबर बोरिंग निवासी सूरज मद्देशिया, पत्नी रूंधा सिंह को गिरफ्तार किया। राजेंद्र नगर निवासी विशाल शर्मा फरार है।

 

गिरफ्तारी करने वाले टीम को ईनाम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में सहजनवां इंस्पेक्टर सौरभ राय, दरोगा संजय सिंह, सिपाही अजेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, पवनेश कुमार पांडेय, राजेंद्र शर्मा, राजेश कुमार शामिल हैं। इनको पंद्रह हजार नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed