{"_id":"5a71cc7d4f1c1bef7b8b49bf","slug":"61517407357-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में बवाल और फायरिंग, दो को गोलियां लगीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में बवाल और फायरिंग, दो को गोलियां लगीं
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 31 Jan 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
पेड़ जिसे काटने पर हुआ बवाल और जलाई गई कार। घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा में पेड़ काटने के विवाद में बुधवार की सुबह दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। मारपीट और फायरिंग में कई लोग जख्मी हो गए। आई-10 कार को आग के हवाले कर दिया गया। फार्च्युनर में तोड़फोड़ की गई। सिर पर चोट और सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रमेश और बृजेश को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 12 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एहतियातन गांव में पुलिस और एसपी को तैनात कर दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
मोतीराम अड्डा निवासी दिवाकर यादव की जमीन पर आम का पेड़ था। करीब दो महीने पहले इसी पेड़ से टकराकर गांव के ध्रुव चंद का बेटा प्रेम मौर्या (18) घायल हो गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही गांव के लोग पेड़ को कटाने की बात कर रहे थे, लेकिन दिवाकर तैयार नहीं थे। बुधवार की सुबह दिवाकर के पट्टीदार रमेश यादव और हादसे में जान गवाने वाले प्रेम के चचेरे भाई सुदर्शन (22) गोलबंद होकर पेड़ काटने पहुंच गए। इसकी भनक पाते ही दिवाकर का बेटा रिंकू मौके पर पहुंचा और पेड़ काटने से मना करने लगा। दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।
इसी बीच दिवाकर भी पहुंचे और मारपीट होने लगी। इसमें कई घायल हो गए। घर लौटे दिवाकर ने रिश्तेदार और मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने वाले बृजेश यादव, प्रेम नारायण यादव और गगहा के अभिषेक, गुड्डू और शशिकांत को फोन करके बुला लिया। ये सभी फार्च्युनर, आईटी-10 में सवार होकर मोतीराम अड्डा जा पहुंचे। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। लाइसेंसी रिवाल्वरसे गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन
झंगहा पुलिस के मुताबिक सुदर्शन मौर्या के पक्ष के लोगों ने बृजेश पर हमला कर दिया। इससे बृजेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। यह देख दिवाकर पक्ष के लोगों ने रिवाल्वर से फायरिंग की। एक गोली रमेश यादव के सीने में लगी, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। सुदर्शन के पैर में भी गोली लग गई। उसके बाद भगदड़ मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने दिवाकर के रिश्तेदार की कार को आग के हवाले कर दिया। साथ ही फार्च्युनर से आए लोगों की भी पिटाई की। फार्च्युनर को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया। बवाल की सूचना पाते ही एसपी नार्थ गणेश साहा, एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, सीओ प्रवीण सिंह तीन थानों के पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पेड़ काटने को लेकर मारपीट, फायरिंग हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है। इस मामले में हर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
इनकी हुई गिरफ्तारी
दिवाकर यादव, डॉ. रोनित यादव, प्रेम नारायण यादव, नीरज यादव, सत्यम यादव, गुड्डू यादव पुत्र सत्य प्रकाश, गुड्डू यादव पुत्र रामअवध यादव, शशिकांत यादव और दूसरे पक्ष के रमाकांत यादव, सुदर्शन मौर्या, रामेश्वर यादव।